गुवाहाटी : मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शाखा की आज हुई कार्यकारिणी की बैठक में सर्वस मति से राजीव चांडक को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु उ मीदवारी के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी दिसंबर में वाराणसी में प्रस्तावित है। अधिवेशन के दौरान सत्र 2023-25 के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पांच राष्ट्रीय उपाध्यक्षों का चयन किया जाएगा। राजीव चांडक वर्तमान सत्र में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, (क्षेत्र-1) हैं। सामज सेवी एवं ऊर्जावान युवा राजीव चांडक पिछले कई वर्षों से मायुमं गुवाहाटी शाखा के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। वे शाखा उपाध्यक्ष, शाखाध्यक्ष, राष्ट्रीय सहायक मंत्री एवं वर्तमान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए अपनी जि मेवारियों का बखूबी पालन किया है। श्री चांडक को अखिल भारतीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ शाखाध्यक्ष एवं सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय सहायक मंत्री के रूप में स मानित किया जा चुका है। वर्ष 1985 में हुए पहले राष्ट्रीय अधिवेशन में गुवाहाटी शाखा के सदस्य प्रमोद सराफ को प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गौरतलब है कि अपने स्थापना काल से अब तक गुवाहाटी शाखा से तीन राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं, जिनमें संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोमद सराफ, पवन सीकरिया एवं अनिल जैना शामिल हैं। शाखा कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने हेतु अपनी शुभकानाएं प्रेषित की हैं। वहीं दूसरी ओर गुवाहाटी ग्रेटर शाखा की कार्यकारिणी सभा में सर्वसम्मति से गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के संस्थापक अध्यक्ष रितेश खटेड़ को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। खटेड़ पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं एवं वर्तमान में ये राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के अलावा राष्ट्रीय प्रकल्प युवा भवन के निर्माण समिति से भी जुड़े हुए हैं। इसके अलावा कोकराझाड़ शाखा व कोकराझार जागृति शाखा ने भी कार्यकारिणी बैठक में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष मोहित नाहाटा को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है। नाहटा वर्तमान में यूथ कनेक्ट फोरम के वाइस चेयरमैन हैं।
अभामायुमं के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए गुवाहाटी शाखा ने किया राजीव चांडक के नाम का प्रस्ताव पारित