आजकल लोगों की जिंदगी के जीने का तरीका काफी तेजी से बदल रहा है। लोग घंटों तक अपने ऑफिस और घरों में बैठे रहते हैं जिसकी वजह से उन्हें स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या झेलनी पड़ रही हैं। स्पॉन्डिलाइटिस एक ऐसी समस्या है जिसमें गर्दन से शुरू होकर पीठ तक दर्द और जकडऩ बनी रहती है। यह समस्या आमतौर पर लंबे समय तक एक ही पॉजीशन में बैठने के कारण होती हैं। कई बार यह समस्या हड्डियों के खिसक जाने की वजह से भी उभर आती है। वैसे तो यह एक आम समस्या है लेकिन सही वक्त पर इसका इलाज नहीं किया जाए तो इसकी एडवांस स्टेज में लंग्स, हार्ट पर बुरा प्रभाव और साथ ही ब्रेन की नसें तक डैमेज हो सकती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इससे बचने के उपाय बताएंगे। इन वजहों से हो सकती है स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या।खराब डाइट लेना, गलत पॉश्चर में बैठना, वर्कआउट ना करना, यूरिक एसिड का बढऩा, कोलेस्ट्रॉल का बढऩा।
इन तरीकों से करें अपना बचाव : शराब से बचें- शराब हड्डियों को कमजोर कर देती है। इसलिए अगर आप स्पॉन्डिलाइटिस से अपना बचाव करना चाहते हैं तो शराब का सेवन करने से बचें।
कैल्शियम और विटामिन डी का सेवन करें : स्पॉन्डिलाइटिस से बचने के लिए आपकी हड्डियों का मजबूत होने बेहद जरुरी है। इसलिए कैल्शियम और विटामिन डी का सेवन करें। कैल्शियम हड्डियों के निर्माण में मदद करता है और विटामिन डी हड्डियों में कैल्शियम के अवशोषण के लिए महत्वपूर्ण है।
एक्सरसाइज करें : स्पॉन्डिलाइटिस से बचने के लिए जरुरी है कि आप रोजाना एक्सरसाइज करें। इसके लिए आप स्ट्रेचिंग करते रहें और ध्यान रहें कि घंटों बैठे रहने के बीच में शरीर में थोड़ी बहुत मूमेंट करना जरुरी है।