अगरतला : त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले के नलचर बाजार में सोमवार को माकपा और सत्तारूढ़ भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई के बाद तनाव व्याप्त हो गया। माकपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थित बदमाशों ने उस समय गालियां दीं और वामपंथी कार्यकर्ताओं पर पथराव किया जब रैली नलचर बाजार क्षेत्र में स्थित पार्टी कार्यालय को पार कर रही थी। स्थानीय लोगों ने कहा कि 54 महीने के अंतराल के बाद माकपा ने एक बड़ी रैली का आयोजन कर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की।
त्रिपुरा : माकपा की रैली में भाजपा समर्थकों के हमले के बाद तनाव