शिलांगः कन्ज्यूमर हेल्थकेयर में ग्लोबल लीडर रेकिट के नेतृत्व में ‘द बर्ड्स एण्ड बीज टॉक’ प्रोग्राम ने उत्तर-पूर्वी राज्यों-मेघालय, मणिपुर, सिक्किम और नगालैण्ड में विश्व यौन स्वास्थ्य दिवस मनाया। रेकिट एवं प्लान इंडिया द्वारा समर्थित इस पहल ने जनजातीय समुदायों, स्वयं सहायता समूहों और युवाओं के बीच जीवन कौशल विकसित करने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए वर्कशॉप्स का आयोजन किया। समग्र स्वास्थ्य और कल्याण में यौन सुख की भूमिका को पहचानने के लिए कार्यशालाएं इस वर्ष के विषय ‘लेट्स टॉक प्लेजर’ के अनुरूप थीं। मेघालय वर्कशॉप कम्युनिटी रेसीडेंट्स, पीटीए ग्रुप्स, स्थानीय युवा ग्रुप्स और ग्रामीण समुदायों के साथ की गई। पूर्वोत्तर राज्यों में कार्यशालाओं में टीबीबीटी की भूमिका, चर्चा सत्र, युवाओं के समग्र कल्याण पर समुदाय और समूह गतिविधियों के साथ सहमति और संरक्षण पर कार्यशालाएं शामिल थीं।
टीबीबीटी ने विश्व यौन स्वास्थ्य दिवस मनाया