इटानगर : माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले अरुणाचल प्रदेश के पहले पर्वतारोही तापी मिरा और राज्य की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाले उनके सहयोगी निकू दाओ का पता लगाने के लिए सैटेलाइट इमेजरी का इस्तेमाल किया जा रहा है। अरुणाचल प्रदेश के पहले पर्वतारोही तापी मिरा और उनके सहयोगी निकू दाव राज्य के पूर्वी कामेंग जिले में एक अभियान पर निकलने के बाद से लापता हैं। पूर्वी कामेंग जिले के उपायुक्त ने सोमवार को कहा कि वे राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र और शिलांग स्थित उत्तर पूर्व अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र की उपग्रह इमेजरी की मदद ली जा रही है, लेकिन अभी तक पर्वतारोहियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।
अरुणाचल : लापता एवरेस्टरों की खोज के लिए ली जा रही सैटेलाइट की मदद