हर साल 5 सितंबर को देश के पहले उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृृष्णन के जन्म दिन के मौके पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। हमारे जीवन में गुरु का बड़ा महत्व होता है। माता-पिता जन्म देते है लेकिन हमारे जीवन को गुरू ही संवारते है । देश में कई टिचर्स ने अनोखे काम किए है। इसी कड़ी में आज आपको एक ऐसी अध्यापिका के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी काफी चर्चा हो रही है। पंजाब के लुधियाना की एक टीचर ने गरीब लोगों के इलाज के लिए अपनी करोड़ों की संपत्ति दान कर दी। लोगों ने महिला टीचर की सराहना की है। आइए जातने है इस टीचर के बारे में। पंजाब के लुधियाना की एक टीचर ने एक अनूठी मिसाल कायम की है। महिला टीचर ने अपनी डेढ़ करोड़ रुपए की कोठी गुरुद्वारा सिंह सभा को दान कर दी। इस कोठी में एक हॉस्टिल तैयार किया जाएगा, जहां पर गरीब लोगों का इलाज होगा। यह नेक काम करने वाली टीचर का नाम वरिंदर कौर बालिया है। वे पठानकोर्ट के एक स्कूल में पढ़ाती है। महिला टीचर के कोई वारिस नहीं है।
शिक्षक दिवस : अध्यापिका की अनूठी मिसाल, 1.5 करोड़ की कोठी कर दी दान