बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें अब और ज्यादा बढ़ गई हैं। आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने एक्ट्रेस को समन जारी कर दिया है। समन के मुताबिक, एक्ट्रेस को 26 सितंबर तक कोर्ट में पेश होने हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस 12 तारीख को अभिनेत्री से पूछताछ करेगी। ईडी के मुताबिक, ठग सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली करता था और ईडी का मानना है कि एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को इस बारे में पहले से पता था, इसलिए जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी के रूप में नामित किया गया है।
जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली कोर्ट का आदेश