गुवाहाटी : पांचजन्य भवन विहिप कार्यालय में एक बैठक संपन्न हुई जिसमें उत्तर पूर्व प्रांत के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहें। बैठक में विहिप गौरक्षा केन्द्रीय मंत्री एवं पालक नार्थईस्ट क्षेत्र गुवाहाटी उमेश चंद्र पोरवाल व गुवाहाटी क्षेत्र संगठन मंत्री दिनेश तिवारी उपस्थित थे। विहिप गौरक्षा के चारों संगठनों भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद, राष्ट्रीय गोरक्षा आंदोलन समिति, गोवंश हत्या एवं मांस निर्यात निरोध परिषद व भारतीय गो विज्ञान परीक्षा एवं बजरंगदल प्रांत व जिला गोरक्षा प्रमुख नार्थईस्ट क्षेत्र के सातों प्रांतों के प्रमुख कार्यकर्ताओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न होगा। इससे संगठन का विस्तार व गांव का विकास होगा। कर्ज मुक्त किसान, रोजगार युक्त नौजवान, स्वावलम्बी किसान, नशा मुक्त भारत, दुग्ध युक्त भारत के लिए गोरक्षा, गोसेवा, गो संवर्धन, गो संरक्षण जरुरी है, जिसके लिए विहिप गौरक्षा के प्रशिक्षित कार्यकर्ता गांव-गांव में अपने भारतीय देशी गाय के प्रति जन जागरण करना। बैठक में उत्तर पूर्व प्रांत संपादक पल्लव पराशर ने बताया कि 4 सितंबर को व्यवस्था से संबंधित बैठक कर सारी तैयारी  की रूपरेखा तय हो जागेगी। प्रांत गोरक्षा प्रमुख विहिप सुरेंद्र गोयल  ने अन्य व्यवथाओं के संबंध में 11 सितंबर को हरियाणा भवन में बैठेंगे। आज बैठक में लगभग सारी योजना तय हो गई है। 25 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा वाले दिवस भारतीय गो विज्ञान परीक्षा ओनलाइन संपन्न होगी। यह जानकारी उत्तर पूर्व प्रांत सह गोरक्षा प्रमुख व गो विज्ञान परीक्षा प्रमुख अंकुर बेजबरुबा ने दी।  बैठक में विहिप नटवरलाल अग्रवाल, रामप्रसाद शर्मा, महेंद्र राजपूत, राकेश रंजन सहित डिब्रूगढ़ विभाग गौरक्षा प्रमुख सुधीर केजरीवाल, डिफू व नागाभूमि विभाग गौरक्षा प्रमुख विनोद ओझा, नगांव विभाग गौरक्षा प्रमुख गोपाल शर्मा, बजरंग दल प्रांत संयोजक पृथ्वी राज, गुवाहाटी विभाग संयोजक राष्ट्रीय गोरक्षा आंदोलन समिति चंदन शर्मा उपस्थित थे।a