दुनिया में कई ऐसे खतरनाक पुल हैं, जिन पर चलने वालों की चीख निकल जाती है। ऐसा ही एक पुल पेरू के कुजको गांव में है, जो रस्सी से बना हुआ है। इसे दुनिया का सबसे खतरनाक पुल माना जाता है। इस पर चलते हुए लोग लड़खड़ाने लगते हैं तथा उनकी चीख भी निकल जाती है। ये पुल 220 फीट की ऊंचाई पर बना है। कैनयोन की तेज बहती हुई नदी पर यह पुल बना हुआ है। इसे दुनिया के सबसे खतरनाक ब्रिज माना जाता है। यह ब्रिज पर्यटकों के बीच काफी पॉपुलर है। हर साल इसे देखने 10 हजार से ज्यादा विदेशी सैलानी आते हैं। टूरिज्म के इन्हीं पैसों से गांव वालों की रोजी रोटी चलती है। बता दें कि पेरू सरकार ने इस ब्रिज को कल्चर हेरिटेज घोषित कर रखा हैै। साल 2013 में इस ब्रिज को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में भी जगह दी थी। यह पुल रस्सी से बना हुआ है। यह कुजको गांव को पेरू से जोड़ता है। यहां के आदिवासी पारंपरिक तरीके से इस पुल को बनाते हैं। इसे जंगली घास की रस्सी से बनाया गया है। पुल की खास बात ये है कि इसे हर साल बनाना पड़ता है। हर साल गांव वाले मिलकर नया पुल बनाते हैं। इसे बनाने में गांव वालों को तीन दिन का वक्त लगता है। इसे बनाने का तरीका भी बिलकुल अलग है। इस झूलते हुए पुल का नाम क्यू इस्वाचक है, यह एक नदी पर बनाया गया है। यह इस इलाके में एकमात्र ऐसा पुल है, जिससे लोग नदी पार करते हैं।
दुनिया का सबसे खतरनाक पुल
