गुवाहाटीः संस्कृति, साहित्य और आध्यात्मिक ज्ञान से असम के जातीय जीवन को संस्कारवान बनाने वाले महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव की पुण्यतिथि सोमवार को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा )मुख्यालय समेत राज्यभर में बनाई गई। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में इस मौके पर नामकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री डॉ.हिमंत विश्वशर्मा,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता, मुख्य प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद कामाख्या प्रसाद तासा, असम सरकार में कैबिनेट मंत्री जोगेन मोहन, जयंत मल्ल बरुवा, तेजपुर के सांसद पल्लव लोचन दास, राज्यसभा सांसद तथा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव पवित्र मार्घेरिटा के साथ ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ.शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि श्रीमंत शंकरदेव द्वारा बताए गए मार्गदर्शन को हमें अपने जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। हमें अपनी जड़ों से हमेशा मजबूती के साथ जुड़ा रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ियों के बीच उनके रचित ग्रंथ तथा उनकी जीवनी के बारे में बताना बेहद जरूरी है।