मुंबई पुलिस ने, अपनी निर्वस्त्र तस्वीरें सोशल मीडिया मंच पर साझा करने के मामले में सोमवार को अभिनेता रणवीर सिंह का बयान दर्ज किया। एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के पदाधिकारी की शिकायत के आधार पर चेंबूर थाने में सिंह के खिलाफ पिछले महीने एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने अभिनेता को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने को कहा था। अधिकारी ने बताया कि अभिनेता सोमवार सुबह सात बजे जांच अधिकारी के समक्ष पेश हुए और अपना बयान दर्ज करवााया। सिंह सुबह करीब साढ़े नौ बजे थाने से निकले।