हमारी दुनिया में कई जगह  ऐसी है जो अजीबो गरीब रहस्यों से भरी पड़ी है। जहां पर कुछ ना कुछ ऐसी चीजें घटित होती है जो हैरान कर जाती है जिस तरह से एक जगह ऐसी है जहां पर दिन काफी बड़ा और रात महज 40 मिनट की होती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस जगह पर सूर्य शाम को नहीं बल्कि रात के 12 बजकर 43 मिनट पर ढलता है और महज 40 मिनट के बाद फिर से निकल आता है।

कंट्री ऑफ मिडनाइट सनः यह हैरान करने वाला नजारा नॉर्वे में देखने को मिलता है। जहां पर दिन बड़ा और रात महज कुछ मिनट की होती है। इस जगह पर रात करीब डेढ़ बजे से चिड़िया चहचहाने लगती हैं। लेकिन इस तरह का सिलसिला रोज नहीं बल्कि साल में करीब ढाई महीने तक चलता है। इसलिए इसे ‘कंट्री ऑफ मिडनाइट सन’ कहा जाता है। नॉर्वे दुनिया के सबसे अमीर मुल्कों में शुमार है। यहां के लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी सजग होते हैं। लेकिन इन विशेषताओं के बीच नॉर्वे की सबसे बड़ी खूबी है उसकी प्राकृृतिक सुंदरता। आपको बात दें कि यह देश आर्कटिक सर्कल के अंदर आता है। मई से जुलाई के बीच करीब 76 दिनों तक यहां सूरज अस्त नहीं होता।

आखिर क्यों होती है 40 मिनट की रात? 40 मिनट की रात होने के पीछे की सबसे बड़ी वजह खगोलीय घटना है। जिसके चलते 21 जून और 22 दिसंबर को सूरज की रोशनी धरती तक नहीं आ पाती। दरअसल पृथ्वी 66 डिग्री का एंगल बनाते हुए घूमती है। इसी झुकाव की वजह से दिन और रात के समय में अंतर आता है। नॉर्वे में 40 मिनट की रात 21 जून वाली स्थिति से होती है।