तनसुकियाः मारवाड़ी युवा मंच तिनसुकिया शाखा, तिनसुकिया प्रगति एवं तिनसुकिया उदय शाखा द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर साइक्लोथॉन शीर्षक साइकिल रैली का आयोजन किया गया गया। आज सुबह 7.30 बजे से स्थानीय चलिहा नगर खेल मैदान में साइक्लोथॉन का उद्घाटन तिनसुकिया जिला अतिरिक्त उपायुक्त मंजीत बरकाकोती ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली को दो भागों में विभक्त किया गया था। पहले ग्रुप में 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को शामिल किया गया, जिन्हें कुल 12 किलोमीटर की दूरी तय करना था। वहीं दूसरे ग्रुप में 12 साल से ऊपर के उम्र वाले बच्चों को शामिल किया गया, जिन्हें कुल 28 किलोमीटर की दूरी तय करना था। मालूम हो कि रैली में समय निर्धारित किया गया था और बीच-बीच में चेक पोस्ट स्थापित किए गए थे ताकि तय समय सीमा का जांच किए जाने के साथ ही अन्य नियमों की जांच की जा सके। रैली शहर के चलिहा नगर से शुरू हुई जो कम उम्र के बच्चों को चलिहा नगर से बरगुरी बाइपास जाकर वापस आना था। वहीं 12 साल से ऊपर के उम्र वालों को गुइजान जाकर वापस आना था। इस रैली में दो सौ से अधिक की संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया। रैली में 12 किलोमीटर की दूरी तय करने वालो में प्रथम पुरस्कार तन्मय अग्रवाल को दिया गया। जिन्हें एक साइकिल के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। दूसरा पुरस्कार सौरभ गोगोई को नगद 21 सौ रुपए के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। तीसरा पुरस्कार नैतिक बंसल को नगद 11 सौ रुपया के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके बाद 28 किलोमीटर की दूरी तय करने वालो में पूरब गुप्ता को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक साइकिल के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। दूसरा पुरस्कार अश्विन अग्रवाल को नगर 21 सौ रुपए के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई।