गुवाहाटीः  स्थानीय फैंसी बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व के पूर्व जिनेंद्र भगवान का वृहद कलशाभिषेक धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर 1008 श्री नेमिनाथ भगवान व आदिनाथ भगवान जिनेंद्र प्रतिमाओं का प्रक्षाल (मार्जन) किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मूलनायक नेमिनाथ भगवान का कलशाभिषेक करने का सौभाग्य कुंदलमल प्रकाश चंद्र रारा, (सपरिवार) व झूमरमल पन्नालाल गंगवाल सपरिवार को प्राप्त हुआ। आदिनाथ भगवान का सर्वप्रथम कलशाभिषेक करने का सौभाग्य ओमप्रकाश, प्रभादेवी सेठी (सपरिवार)व नेमिचंद्र, चंद्रकला देवी छाबड़ा (सपरिवार) को प्राप्त हुआ। मुनिसुव्रत नाथ भगवान का सर्वप्रथम कलशाभिषेक करने का सौभाग्य घेवर चंद्र, विशाल कुमार छाबड़ा (सपरिवार) व महेंद्र कुमार, विकास कुमार काला (सपरिवार) को प्राप्त हुआ तथा एसी हाल (नेमिनाथ भगवान) का सर्वप्रथम कलशाभिषेक करने का सौभाग्य विजय कुमार, अविनाश कुमार छाबड़ा (सपरिवार) व भंवरलाल, दिनेश कुमार पाटनी (सपरिवार) को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर समाज के बच्चे, पुरुष व महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम में भाग लिया। यह जानकारी प्रचार प्रसार संयोजक ओमप्रकाश सेठी व सुनील कुमार सेठी द्वारा दी गई।