गोलाघाट : गोलाघाट जिला धीरे धीरे गाय तस्करों का कॉरिडोर बनता जा रहा है। गौ तस्करी पर नकेल डालने के लिए गोलाघाट पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जाने के बावजूद आए दिन गायों से लदे वाहनों के जब्त होने से यह स्पष्ट होता दिख रहा है कि गोलाघाट जिले के रास्तों को गौ तस्करों द्वारा तस्करी के लिए कॉरिडोर के रूप में उपयोग कर रहे है। बुधवार की रात जिले के कमारबंधा त्रिवेणी चाराली पर स्थानीय निवासी पिंकू बोरा की तत्परता से एक गांव रक्षा वाहिनी के सदस्यों ने टाटा एसी गाड़ी पर लदी 14 गायों को बरामद कर कमारबंधा पुलिस को सौंप दिया। गांव रक्षा वाहिनी के सदस्यों ने पिंकू बोरा के नेतृत्व में गांव रक्षा वाहिनी के सदस्यों ने इस गाड़ी का पीछा कर गाड़ी पापु बोरा और रफीकुल इस्लाम नामक दो लोगों को पकड़ा। पकड़े गए दोनों अभियुक्त जिले के आठखेलिया निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं कमारबंधा थाना क्षेत्र से गाय से लदे वाहन गुजरने पर पुलिस को भनक तक न लगने पर लोगों ने सवाल खड़े किए हैं।
गोलाघाट : कमारबंधा में गायों से लदा वाहन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
