अगरतला : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को राजीव भट्टाचार्य को पार्टी की त्रिपुरा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। वह अभी तक प्रदेश इकाई में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। भट्टाचार्य प्रदेश अध्यक्ष के रूप में माणिक साहा की जगह लेंगे। वर्ष 2020 में भाजपा ने साहा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। इसी साल मई महीने में विप्लब देब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद साहा को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था। तब से वह मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।