दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शुभचिंतकों और सहकर्मियों के प्यार और समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। अमिताभ (79) ने मंगलवार रात को ट्वीट कर खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी थी और अपने निकट संपर्क में आए सभी लोगों से तुरंत जांच कराने का आग्रह किया था। दिग्गज अभिनेता ने बृहस्पतिवार को अपने आधिकारिक ब्लॉग पर एक पोस्ट लिखा और जल्द ठीक होने के लिए शुभकामनाएं देने वाले तथा प्रार्थनाएं करने वाले अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कोरोना वायरस से संक्रमित अमिताभ बच्चन ने शुभचिंतकों के प्रति जताया आभार