अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमण, कंगना रनौत की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘इमरजेंसी’ में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाएंगे। फिल्म निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।  भारत के राजनीतिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना पर आधारित ‘इमरजेंसी’ की पटकथा को रनौत ने लिखा । फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। फिल्म में रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। गांधी ने देश में 1975 से 1977 तक 21 महीने के लिए आपातकाल लगाया था और लोगों के मौलिक अधिकारों पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए थे।