‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के एक्टर और स्क्रीनराइटर जीशान कादरी को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल उनके खिलाफ एक मामला दर्ज हो गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि, फिल्म फाइनेंसर और प्रोड्यूसर शालिनी चौधरी ने उनपर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। जी हां और फिलहाल इस खबर से लोग हैरान नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के तहत जीशान ने शालिनी चौधरी के साथ लगभग 26 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। जी हां और इसी के साथ ही उनपर कार चुराने का भी आरोप लगा है। जीशान कादरी के खिलाफ मुंबई के मलाड पुलिस स्टेशन में धारा 420-406 के तहत धोखाधड़ी और कार चोरी के मामले में केस दर्ज हुआ है।
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर