गोहपुर : भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे अरुणाचल अगेंस्ट करप्शन नामक संगठन के कार्यकर्ता आज गोहपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत करने के उद्देश्य के साथ अरुणाचल अगेंस्ट करप्शन नामक संगठन के कार्यकर्ता दिल्ली तक पैदल यात्रा मार्ग में गोहपुर से गुजरते समय पत्रकारों से बातचीत की। संगठन की तरफ से संगठन के अध्यक्ष पार पहार ने बताया की संगठन अरुणाचल में हुए लगभग 45 हजार करोड़ रुपए के घोटाले पर जवाब मांग रहा है। इनमें प्रदेश में चल रहे हाइड्रो इलेक्टि्रक प्रोजेक्ट में सबसे ज्यादा बड़ा घोटाला होने का संगठन ने आरोप लगाया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से लेकर बड़े से बड़े प्रोजेक्ट में जमकर घोटाला करने का आरोप लगाया है। संगठन राजधानी के टेनिस कोर्ट इंदिरा गांधी पार्क में पिछले 23 जुलाई से धरने पर बैठा रहा, लेकिन कोई भी पूछने नहीं आया। इस संगठन का मानना है कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू को हटाकर, अगर किसी और को मुख्यमंत्री बना दिया जाए तो घोटालों को रोका जा सकता है। अपने 28 दिन के धरना कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ता मुख्य मंत्री प्रेमा खांडू की शिकायत लेकर राज्यपाल से भी मिलने का प्रयास किया। लेकिन कोई भी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। इसलिए वे कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए पैदल दिल्ली जाने का फैसला लिया।
भ्रष्टाचार के खिलाफ अरुणाचल से दिल्ली तक पैदल मार्च
