हरे रंग के बादाम कच्चे बादाम होते हैं। ब्राउन बादाम की तरह ही हरे बादाम भी कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। हरे बादाम में विटामिन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। आज के इस लेख में हम आपको हरे बादाम खाने के फायदे बताने जा रहे हैं-
इम्युनिटी बूस्ट करे : हरे बादाम के सेवन से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी बढ़ती है। दरअसल, हरे बादाम में कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकलने में मदद करते हैं। हरे बादाम खाने से संक्रमण और कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है।
पेट के लिए फायदेमंद : हरे बादाम खाने से पेट की समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। इसके सेवन से शरीर का पीएच लेवल बैलेंस रहता है और पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलता है।
हड्डियां मजबूत बनाए : हरे बादाम का सेवन हमारी हड्डियों और दांतों के लिए भी फायदेमंद होता है। हरे बादाम में भरपूर मात्रा में फॉस्फोरस मौजूद होता है जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। हरे बादाम में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो हमारी ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल करे : डायबिटीज के मरीजों के लिए हरे बादाम का सेवन फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट कच्चे बादाम खाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। नियमित रूप से हरे बादाम का सेवन करने से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
दिल को हेल्दी रखे : हरे बादाम खाने से दिल की बीमारियों से बचाव होता है। दरअसल, हरे बादाम में मौजूद फ्लेवोनोइड्स या बायोफ्लेवोनोइड्स दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
स्किन को निखारे : हरे बादाम में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, विटामिन ई एजिंग और फाइन रेडिकल्स से लडऩे में मदद करते हैं। वहीं एंटीऑक्सीडेंट खून साफ करते हैं। कच्चे बादाम खाने से त्वचा बेदाग और निखरी रहती है।