आंवला का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। आंवला औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए आंवला की गिनती सुपरफूड में की जाती है। आंवला में विटामिन सी के साथ अन्य पोषक तत्वों के भरपूर गुण पाए हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रखने में मदद करते हैं। आंवले का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। ये पेट, आंखों, स्किन, बालों और नाखूनों के लिए भी काफी फायदेमंद है। लेकिन आंवला का सेवन करना कुछ लोगों के सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आंवला का सेवन करने से कुछ व्यक्ति को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं किन लोगों को भूलकर भी आंवला का सेवन नहीं करना चाहिए।

एसिडिटी की समस्या : जिन लोगों को एसिडिटी की हमेशा शिकायत रहती है, उन्हें आंवले का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि आंवले विटामिन सी से भरपूर होता है, जो हाइपर एसिडिटी वाले लोगों की दिक्कतें बढ़ा सकती है। इसलिए हाइपर एसिडिटी वाले लोगों को आंवले का सेवन करने से बचना चाहिए।

लो ब्लड शुगर की समस्या : जिन लोगों को शुगर लेवल कम रहता है, उन्हें आंवले का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि आंवला ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। इसलिए जो लोग डायबिटीज की दवाएं ले रहे हैं, उन्हें भी अधिक मात्रा में आंवले का सेवन करने से बचना चाहिए।

सर्जरी में समस्या : जिन लोगों की कोई सर्जरी हुई हो तो उन्हें आंवले का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि अधिक मात्रा में आंवले का सेवन से ब्लीडिंग का जोखिम रहता है। इसलिए सर्जरी के बाद लोगों को आंवले का सेवन करने से बचना चाहिए।

प्रेग्नेंसी में समस्या : प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिलाओं अधिक मात्रा में आंवले का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि अधिक मात्रा में आंवले का सेवन करने से अत्यधिक सेवन पेट दर्द, डायरिया और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसलिए इसलिए गर्भवती महिलाओं और दूध पिला रही मां को आंवले का सेवन नही करने की सलाह दी जाती है।