तिनसुकियाः जय भोजपुरी भोजपुरिया साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था, असम शाखा ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इस बार मार्घेरिटा के सदस्य कमलेश दूबे के नेतृत्व में नेपाली साहित्य सभा भवन में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम मार्घेरिटा पौरसभा के अध्यक्ष आनंद शर्मा के कर कमलों द्वारा भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की फोटो के समीप पूजन किया गया। इसके बाद आनंद शर्मा, प्रतिष्ठित समाजसेवी देवेंद्र पांडे, व्यवसाई अशोक अग्रवाल, पत्रकार मिठुन बरुवा का फूलाम गामोछा से स्वागत संस्था के सदस्यों ने किया। संस्था की पूर्वोत्तर प्रभारी माया चौबे ने संस्था की उद्देश्य व्याख्या की। वहीं आनंद शर्मा ने अपने उद्घाटन में कहा कि यह एक ऐसी संस्था है जो सिर्फ भोजपुरी साहित्य और संस्कृृति के लिए कार्य कर रहा है और कई ऐसी संस्थाएं भोजपुरी की है जो धीरे-धीरे राजनीति की तरफ मुड़ जाती है, लेकिन यह संस्था शुद्ध विचारों को लेकर सिर्फ भोजपुरी साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। ऐसी संस्था को आगे बढ़ाना चाहिए और ऐसे कार्य करते रहना चाहिए, जिससे समाज में अपनी भाषा और संस्कृति के प्रति जागरूकता फैले। देवेंद्र पांडे ने अपने वक्तव्य द्वारा सभी कार्यकर्ताओं और सभी दर्शकों का मनोबल बढ़ाया। माया चौबे के संचालन में तिनसुकिया से परिणीता सिंह द्वारा गणेश वंदना और तीज पर प्रस्तुति हुई। वहीं शोभा प्रशाद द्वारा तीज नृत्य संपूर्ण बिहार गीत पर, अनु पांडे, लक्खी पांडे के द्वारा माता रानी और तीज गीत पर नृत्य, शोभा प्रसाद और जूली साह द्वारा छठ गीत पर प्रस्तुति, माया एंड ग्रुप के द्वारा पारंपरिक गीत पर नृत्य, नेपाली साहित्य सभा के बच्चियों के द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति देकर अनेकता में एकता की सीख दी गई। रोशनी साह के द्वारा सिंदूरदान पर शानदार प्रस्तुति, दिया ग्रुप के द्वारा तीज नृत्य, पूजा प्रसाद के द्वारा कविता, नैंसी गुप्ता के द्वारा शानदार तीज कजरी पर नृत्य, करिश्मा ग्रुप के द्वारा माता रानी गीत पर नृत्य आदि प्रस्तुत किए गए। असम शाखा की पूरी टीम अल्का सिंह, शिल्पा सिंह, पूजा प्रसाद, रजनी जयसवाल, सावित्री गुप्ता, लक्ष्मी जयसवाल रीना विश्वकर्मा, विनोद भारती, यदुवंश मणि उपाध्याय के साथ-साथ मार्घेरिटा के ओम प्रकाश शाह, विनोद गौड़, अवनीश तिवारी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया। अनुष्का दूबे ने भवन को सजाने का खुबसूरत प्रयास किया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।
मार्घेरिटा में जय भोजपुरी जय भोजपुरिया संस्था का तीज महोत्सव
