अभिनेत्री कंगना रनौत अपने धाकड़ स्टाइल के लिए जानी जाती हैं ये बात तो सभी जानते हैं। उनका यही अंदाज उनके फैंस को लुभाता है। अपने बेबाक बयान के चलते वो अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। एक बार फिर से उन्होंने अपने धाकड़ अंदाज का परिचय देते हुए फिल्मफेयर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का फैसला लिया है, जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान हैं। दरअसल, एक्ट्रेस का कहना है कि उन लोगों ने एक अवॉर्ड के लिए उन्हें नॉमिनेट किया है, जिसके चलते कंगना ने मुकदमा दर्ज करने का फैसला लिया है। जहां लोग इस अवॉर्ड को पाने के लिए परेशान रहते हैं वहीं एक्ट्रेस ने इतना बड़ा फैसला किया है।
कंगना ने फिल्मफेयर पर मुकदमा दर्ज करने का लिया फैसला