गुवाहाटीः लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर की अध्यक्ष लायन बेला नाउका की अध्यक्षता में आज हरित क्रांति परियोजना के अंतर्गत रूपनगर में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के चेयर पर्सन लायन दरश माथुर के अथक प्रयत्नों से 100 (एक सौ)पौधों का सफलतापूर्वक रोपण किया गया। आशी एकेआरबी ग्रीन्स एपार्टमेंट के प्रबंधन की तरफ से निर्मल अग्रवाल का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। दरश माथुर ने वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी सदस्यों को जलवायु एवं वातावरण को शुद्ध बनाए रखने के प्रति प्रोत्साहित किया। पौधारोपण कार्यक्रम में नीलम माथुर, प्रदीप अग्रवाल, कीर्ति बसु, लायंस  सुचंद्रा बसु, प्र्रकाश काबरा एवं अजय नाउका का सक्रिय सहयोग रहा। क्लब के जनसंपर्क अधिकारी रतन खाखोलिया  ने बताया कि क्लब की कोषाध्यक्ष अपर्णा अग्रवाल ने सभी उपस्थित  सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया।