सिक्किम: सिक्किम विधानसभा अध्यक्ष एलबी दास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दास ने इस संबंध में विधानसभा के सभी सदस्यों को सूचित कर दिया है। सिक्किम की 10वीं विधानसभा के छठे सत्र का दूसरा चरण 22 अगस्त को आहूत किया गया है। इसी दौरान नय स्पीकर के शपथ लेने की उम्मीद है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट मंत्रियों में से एक को स्पीकर बनाए जाने पर विचार-विमर्श जारी है। उनके इस्तीफे का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है। खबर है कि उनकी पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) उन्हें प्रेम सिंह तमांग सरकार में मंत्री बना सकती है। बताया जा रहा है कि राज्य में जल्द ही कैबिनेट विस्तार होने वाला है। इसी वजह से दास ने इस्तीफा दिया है।
सिक्किम विधानसभा अध्यक्ष एलबी दास ने दिया इस्तीफा
