इटानगरः अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले में केंद्रीय विद्यालय दापोरिजो के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया है। राज्य के दापोरिजो में स्कूल के प्रिंसिपल को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। स्कूल के प्रिंसिपल ने कथित तौर पर स्कूल की नौ छात्राओं से छेड़छाड़ की थी। पीड़ित लड़कियों के माता-पिता ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, प्राचार्य के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले में केंद्रीय विद्यालय दापोरिजो के गिरफ्तार प्रिंसिपल की पहचान अखिलेश्वर सिंह के रूप में हुई है।