गुवाहाटीः प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय समेत बूथ स्तर पर भाजपा नेताओं ने  ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश मुख्यालय में आोयजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भवेश कलिता ने   कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने देश में गठबंधन की सरकार चला कर देश में को एक नई दिशा दिखाए। हमें उनकी सादगी और विचारों को अपने जीवन पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में आज ही के दिन दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वाजपेयी को 2015 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के नेता उपस्थित थे।