शिलांग : आगामी कार्यकारिणी के लिए अग्रवाल समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। आज आयोजित एक बैठक में पूर्व कार्यकारिणी के सभी सदस्यों की प्रशंसा करते हुए सभी को धन्यवाद दिया गया। पूर्व कार्यकारिणी के द्वारा समय-समय पर सराहनीय कार्य किए गए। बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सुनील कारीवाल को अध्यक्ष, महेश चाचान को उपाध्यक्ष, सतीश जालान को सचिव, संजय जसरासरिया को उप सचिव, अमित सिंघानिया को कोषाध्यक्ष, श्याम अग्रवाल को उप कोषाध्यक्ष एवं सरद बावरी को जनसंपर्क अधिकारी मनोनीत किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह समिति पिछले 14 सालों से बहुत ही अच्छे कार्य कर रही है। नई कार्यकारिणी गठन के पश्चात सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी।
अग्रवाल समिति की नई कार्यकारिणी गठित
