गुवाहाटी : गुवाहाटी महानगर में आज दोपहर 2 बजे तक 34 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मगर गर्मी का एहसास इससे भी ज्यादा हो रहा था। गर्मी की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे थे। परिणाम स्वरूप शहर का मुख्य सड़क मार्ग एटी रोड वाहनों के अभाव में सुना सुना दिखाई दे रहा था। एटी रोड भरलुमुख में तो सन्नाटा पसरा हुआ था। दुकान में ग्राहकों की उपस्थिति बिल्कुल नहीं थी। माछखोवा बस स्टैंड से छूटने वाली बसों में भी भीड़ कम दिखाई दे रही थी। ग्वालपाड़ा, तुरा और टंगला की तरफ जाने वाली बसों में यात्रियों की संख्या काफी कम थी। कारण गर्मी के प्रकोप के चलते बाहर के व्यापारी भी आने से कतरा रहे थे।