फिल्म निर्माता महेश भट्ट की हत्या की साजिश के मामले में अमेरिका से प्रत्यर्पित किए गए आरोपी गैंगस्टर ओबेद रेडियोवाला को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। दरअसल साल 2014 में फिल्म निर्माता करीमा मोरानी और महेश भट्ट की हत्या की साजिश के आरोपी और गैंगस्टर रवि पुजारी के कथित सहयोगी ओबेद रेडियोवाला को भारत भेजा गया था। बता दें कि रेडियोवाला को अमेरिका में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद रेडियोवाला को अमेरिका में अवैध रूप से रहने के कारण सितंबर 2017 से यूनाइटेड स्टेट्स इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट की हिरासत में था। ओबेद रेडियोवाला के खिलाफ मुंबई में दो मामले दर्ज हैं।
महेश भट्ट की हत्या की साजिश रचने वाला ओबेद रेडियोवाला को मिली बेल