डिजिटलपेटीएम ऐप में जल्द एक नया फीचर जोड़ा गया है। इससे यूजर्स लाइव ट्रेन स्टेटस की जानकारी ले सकते हैं। कंपनी का यहां तक दावा है कि किस प्लेटफॉर्म पर आपकी ट्रेन आएगी,इसके बारे में भीपेटीएम के जरिए जानकारी हासिल की जा सकती है। आप इस ऐप से ट्रेन टिकट भी बुक कर सकते हैं। भारत के पॉपुलर डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्मपेटीएम ने एक नए अपडेट की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि ट्रेन स्टेटस को लेकर एक नया अपडेट आया है। इस अपडेट में लाइव ट्रेन स्टेटस फीचर को प्लेटफॉर्म में ऐप किया जा रहा है। इस फीचर के नाम से ही आपको इसके बारे में पता चल गया होगा। रिपोर्ट के अनुसार,पेटीएम यूजर्स अब ट्रेन का लाइव स्टेटस ऐप के जरिए ट्रैक कर सकते हैं। ये काफी यूजफुल एडिशन है। हालांकि, ट्रेन डिटेल्स चेक करने के लिए  लोग गूगल मैप्स का भी यूज करते हैं। ये आपको किसी चलती ट्रेन का स्टेटस दिखाता है। इन सर्विस से अगर आपको ज्यादा डिटेल्स नहीं मिलती है तो आप आईआरसीटीसी वेबसाइट के जरिए भी ट्रेन के लाइव लोकेशन और स्टेटस को चेक कर सकते हैं। कंपनी ये भी दावा कर रही है किस प्लेटफॉर्म नंबर पर आपकी ट्रेन आएगी उसके बारे में इसके ऐप से जानकारी ली जा सकती है। पेटीएम के इस फीचर से किसी भी ट्रेन का लाइव लोकेशन चेक किया जा सकता है। लाइव ट्रेन स्टेटस फीचर के साथ कंपनी ने कहा है कि यूजर्स ट्रेन टिकट बुक करने से पहले उसके लिए जरूरी चीजों को भी ऐप से चेक कर सकते हैं। वैसे यूजर्स जोपेटीएम यूज करते हैं वो अब ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं, पीएनआर और ट्रेन स्टेटस चेक कर सकते हैं, फूड ऑर्डर कर सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि ऐप से यूजर्स हिन्दी, बांग्ला, तेलुगु, मराठी, तमिल, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी, ओडिय़ा और दूसरी भाषाओं मे  टिकट बुक कर सकते हैं।