नगांवः अभातेममं के निर्देशानुसार अभातेममं की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सुचित्रा छाजेड, पूर्व अध्यक्ष विद्या  कुंडलिया गुवाहाटी, पूर्व मंत्री मीरा सुराणा गुवाहाटी के साथ नगांव संगठन यात्रा हेतु पधारी। नगांव महिला मंडल की बहनों ने तिलक लगाकर, माला पहनाकर स्वागत किया। मंत्री संगीता चौरड़िया ने नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की। नगांव महिला मंडल की बहनों ने मेहमानों का फुलाम गामोछा से अभिनंदन किया। बहनों ने प्रेरणा गीत का संगान किया। मीरा सुराणा ने प्रमुखाश्री का संदेश वाचन किया। अध्यक्ष अंजु गुजरानी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम अपनी नूतन सोच के साथ नई युवा पीढ़ी को अध्यात्म से जोड़ने का बेजोड़ कार्य कर रही है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुचित्रा ने  संगठन यात्रा के उद्देश्य और केंद्र की प्रमुख चार योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समन्वय के साथ हम कार्य को गति प्रदान कर सकते हैं। विद्याजी ने सभी योजनाओं को विस्तार से बताया और कहा कि आचार्य तुलसी ने नारी जाति को इतने ऊंचे पायदान तक पहुंचाया है उसके लिए हम मातृशक्ति नतमस्तक है। अंजु गुजरानी ने कहा कि संगठन यात्राओं से शाखा मंडलों में ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मंत्री संगीता चौरड़िया ने सभी का आभार व्यक्त किया। नगांव महिला मंडल बहनों की उपस्थिति में संगठन यात्रा पूर्णतया सफल हुई।