गुवाहाटी: मारवाड़ी हॉस्पिटल गुवाहाटी के सहयोग से लायंस क्लब आफ गुवाहाटी ग्रेटर की अध्यक्ष बेला नाउका एवं प्रोग्राम चेयर पर्सन लायन नारायण अग्रवाल के सौजन्य से 7 दिनों का विशाल रक्तदान शिविर का सफलता पूर्वक आयोजन किया। रक्तदान शिविर के पहले दो दिन 1 अगस्त और 2अगस्त को निजोन ट्यूब एंड स्ट्रख्र बर्नीहॉट में तत्पश्चात 3 अगस्त को सुभम बिल्डवेल जू रोड, रुद्राक्ष माल जीएस रोड,नेहा अपार्टमेंट आठगांव, महावीर इंडस्ट्रीज गौरीपुर, इकोटेक पेपर्स कमलपुर और गत कल 7 अगस्त रविवार को मारवाड़ी हॉस्पिटल में कुल मिलाकर 173 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान महादान के उद्देश्य को पूरा करते हुए ममता अग्रवाल, मंजू धूत, विमला जाजोदिया, संजय छाबड़ा, विकास जैन पाटनी, बजरंग लोहिया, सनातन लहकर, रतन खाखोलिया एवं प्रेम अग्रवाल ने शिविर में सह संयोजक के रूप में अपना योगदान प्रदान किया। लायंस क्लब के जिलापाल लायन वीएस राठौड़, पूर्व जिला पाल लायन डॉ. श्याम सुंदर हरलालका, डॉ. दिनेश अग्रवाल सहित क्लब के अन्य अधिकारी गणों ने शिविर में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। मौके पर मारवाड़ी हॉस्पिटल के अध्यक्ष रमेश गोयनका,सचिव आरएस जोशी, मारवाड़ी हॉस्पिटल ब्लड बैंक के संयोजक डीपी बजाज ने अपने विचार रखे। क्लब की अध्यक्ष लायन बेला नाउका ने हॉस्पिटल के प्रबंधक, डॉक्टर एवं कार्यकर्ताओं को इस बेमिसाल शिविर की सफलता का श्रेय देते हुए सभी को धन्यवाद दिया। डॉक्टर अतुल अग्रवाल के नेतृत्व में ब्लड बैंक की टीम ने बहुत ही सेवाभाव से सहयोग प्रदान किया। क्लब के जनसंपर्क अधिकारी रतन खाखोलिया ने बताया कि शिविर में स्वैच्छिक रूप से 173 यूनिट रक्त संग्रह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।