गुवाहाटी : सीआरपीएफ की 136वीं बटालियन द्वारा केके दहिया, द्वितीय कमांडर अधिकारी (कार्यवाहक कमांडेंट-136वीं बटालियन) के निर्देशन में नलबाड़ी जिले के सरियहटली क्षेत्र में आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्थानीय नागरिकों में जागरूकता एवं तिंरगे के प्रति सम्मान प्रकट करने हेतु रैली निकाली। भारत सरकार द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सम्पूर्ण भारत में हर घर तिरगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत देश के प्रत्येक नागरिक द्वारा 13 से 15 अगस्त को अपने घर पर तिरंगा फहरा कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया जाएगा। द्वितीय कमांडिंंग अधिकारी के नेतृत्व में सरियहटली, कासिमपुर, बुहरीनगर, इलाके में पोस्टर, स्लोगन का प्रदर्शन एवं ध्वनि उपकरणों द्वारा आम लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराने के तरीके एवं भारतीय झंडा संहिता 2002 के मुताबिक राष्ट्रीय तिरंगे को केवल दिन में ही फहराने की अनुमति थी, परन्तु 20 जुलाई 2022 को भारतीय झंडा संहिता 2002 में संशोधन किया गया है जिसके मुताबिक अब दिन और रात दोनों में तिरंगा झंडा फहराया जा सकता है। स्थानीय लोगों को भारतीय झंडा संहिता 2002 के बारे में भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई एवं जवानों एवं अधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में मेरा देश मेरी शान, हर घर तिरंगा अभियान जैसे ओजस्वी नारे लगाए। हर घर तिरंगा अभियान रैली के अवसर पर के. के. दहिया, द्वितीय कमाण्ड अधिकारी (कार्यवाहक कमाण्डेंट-136 बटालियन), सुश्री टी. एच. देवजानी देवी, उप-कमाण्डेंट, विजय कुमार मलिक, उप-कमाण्डेंट,एवं के.रि.पु.बल के अन्य अधिकारी व जवान के साथ स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।
हर घर तिरंगा : 136 वीं बटालियन ने निकाली रैली
