परवल सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह वजन से लेकर खून में जमा होने वाले कचरे को निकालने का काम करती है। आयुर्वेद में, इसका उपयोग गैस्ट्रिक समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। इसके अलावा और इसका उपयोग प्राकृतिक कामोद्दीपक के रूप में भी किया जाता है जो यौन जीवन को बेहतर बना सकता है। परवल वैसे तो बहुत ज्यादा लोगों द्वारा पसंद नहीं किया जाता है। लेकिन इसके औषधीय गुणों और पोषक तत्वों को देखते हुए न्यूट्रीनिस्ट और डॉक्टर इसे अपने आहार में शामिल करने की सलाह देते हैं। यह लौकी परिवार का एक सस्ता लेकिन अत्यधिक पौष्टिक सदस्य है। इस साधारण सब्जी में सर्दी को रोकने और ठीक करने की क्षमता से लेकर लीवर के पीलिया को ठीक करने के कई उपचार गुण मौजूद होते हैं। परवल में कौन से विटामिन पाएं जाते हैं? यह विटामिन ए, बी1, बी2 और सी और कैल्शियम का मुख्य स्त्रोत होता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि परवल के बीज फाइबर से भरपूर और कैलोरी में कम होती है जो वजन कम करने और संतुलित रखने में मदद करती है। इस सब्जी की थोड़ी सी मात्रा भी शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करने की क्षमता रखती है, और वह भी बहुत कम कैलोरी के साथ। इसके अलावा इस सब्जी एंटी-वायरल होने के साथ-साथ एंटी-बैक्टीरियल होती है और इसलिए इसका उपयोग कई अलग-अलग प्रकार के संक्रमणों के इलाज के लिए किया जा सकता है। न्यूट्रीनिस्ट लवनीत बत्रा ने भी हाल ही में अपने इस्टां पोस्ट में परवल को अपने डाइट में शामिल करने की सलाह देती हैं। उन्होंने लिखा है कि परवल बहुत पौष्टिक सब्जी है। कब्ज उन स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है जो आजकल ज्यादातर लोगों में देखी जाती है। परवल फाइबर से भरपूर तो है ही इसके अलावा इसमें मौजूद बीज का सेवन कब्ज में बहुत फायदेमंद हो सकता है। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है झुर्रियां और महीन रेखाएं आपके चेहरे पर दिखाई पडऩे लगते हैं। ऐसे में परवल का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमे एंटी-एजिंग गुण होते हैं।