गुवाहाटी : भारत सरकार के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रमों की शृंखला के पांचवें  दिन में मनीश कुमार, सेनानी, 33वीं वाहिनी, आईटीबीपी, खेलगांव के निर्देशानुसार 75वीं वर्षगांठ को हर्षोल्लास में मनाने हेतु स्थानीय कमारचुक हायर सैकेन्डरी स्कूल, कमारचुक, नाजीराखाट एलपी स्कूल, सोनापुर, करचिया पब्लिक स्कूल, करचिया, गुवाहाटी में अरुण प्रकाश, सहायक सेनानी के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाकर देश के प्रति सिविल सोसायटी के नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों में उमंग एवं जोश के साथ देशभक्ति की भावना को जागृत किया। इस अभियान में अरुण प्रकाश, सहायक सेनानी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरगंा’ की विशेषताओं के बारे में बताते हुए स्थानीय अध्यापकों एवं बच्चों को जागरुक किया गया और प्रत्येक छात्र, अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को झंडे वितरित किए गए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह बहुत ही हर्ष एवं प्रसन्नता का विषय है कि आप सभी लोग इसमें इतने अधिक मात्रा में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। इस प्रकार के कार्यक्रमों से आपके अंदर देश प्रेम एवं देश भक्ति की भावना उत्पन्न करें और अपने नजदीक साथियों, परिवारजनों और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।