एक जमाना होता था जब सारा परिवार मिलकर जमीन पर बैठकर खाना खाया करते थे। मां के हाथ की वो गर्मा गर्म सब्जी...यह पल आपको भी याद होंगे। अब तो समय इतना बदल गया है कि परिवार वालों के पास दिन में एक समय भी एकसाथ खाना खाने का टाइम नहीं होता। साथ ही आजकल वो समय भी कहां हैं कि कोई जमीन पर बैठकर खाना खाए। आज के बच्चों को तो बस बेड पर या फिर डायनिंग टेबल पर खाना दे दो। अगर उन्हें नीचे बैठने के लिए कहा भी जाए तो बच्चे 100 परेशानियां गिना देंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि जमीन पर बैठकर खाना खाने से आपके शरीर को बहुत सारे लाभ मिलते हैं। आज भी कईं घरों में और खासकर लंगर जमीन पर बैठाकर ही खिलाया जाता है। जानिए, जमीन पर बैठकर खाना खाने के फायदों के बारे मेंः
पोस्चर होता है सही : जमीन पर बैठकर खाना खाने से हमारी बॉडी का पोश्चर सही होता है। जी हां जब हम जमीन पर बैठते हैं तो इससे हम एक दम सीधे होकर बैठते हैं जिससे हमारी बॉडी का आकार सही होता है। जब आप एक दम सही पोस्चर में बैठते हैं तो इसे बॉडी में खून का संचार भी तेज होता है।
दिल रहता है हेल्दी : जमीन पर बैठकर खाना खाने से दिल हैल्दी रहता है। जी हां...आपको चाहे सुनने में यह अजीब लगे, लेकिन इससे आपका दील हेल्दी रहता है साथ ही इससे रक्त का संचार भी बढ़ता है। इससे मांसपेशियों का खिंचाव भी कम होता है।
मानसिक तनाव से मिलती है राहत : हम जिस पोस्चर में बैठकर खाना खाते हैं उससे हमारा मानसिक तनाव दूर होता है। यह एक तरीक से सुखासन योग का पोस्चर बन जाता है। जिससे बहुत सारे फायदे मिलते हैं। जमीन पर बैठे बैठे ही आप अनजाने में ही योग कर लेते हैं, जिससे मानसिक तनाव भी दूर होता है।
पाचन शक्ति होती है मजबूत : अगर आपका खाना पचता है या फिर पेट में गड़बड़ी रहती है तो इससे बेहतर उपाय और कोई नहीं हो सकता है। अगर आप पाचन शक्ति को मजबूत करना चाहते हैं तो आप जमीन पर बैठकर खाना खाएं। जब आप बेड पर बैठते हैं या फिर जब आप डायनिंग टेबल पर बैठते हैं तो आप एक ही पोज में रहते हैं लेकिन जमीन पर खाना खाते समय आप प्लेट की ओर झुकते हैं और फिर पीछे होते हैं ऐसे में आपकी पाचन शक्ति भी बेहतर होती है।
ब्लड सर्कुलेशन होगा अच्छा : जमीन पर बैठने से नसों में खिंचाव आता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी तेज होता है जिससे आपको कईं फायदे मिलते हैं। दिल के मरीजों के लिए तो यह तरीका सबसे बेस्ट है।
वजन भी होगा कंट्रोल : वजन और पाचन प्रक्रिया का आपस में कनेक्शन है और इससे आपका पाचन सही होता है। जिससे आपका वजन कंट्रोल होता है। इसका एक कारण यह होता है कि खाने का सामान लेने के लिए आपको उठना पड़ता है फिर बैठना पड़ता है जिससे आपकी एक्सरसाइज भी हो जाती है। ऐसे में वजन भी कंट्रोल में रहता है।