बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चढ्ढा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन इस बार नेटिज़न्स ट्विटर पर हैशटैग #BoycottLaalSinghChaddha का इस्तेमाल किए जाने को लेकर चर्चा में है। कई सोशल मीडिया यूजर्स लोगों से फिल्म नहीं देखने के लिए कह रहे हैं। दरअसल, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने आर्काइव्स को खंगालते हुए आमिर के कुछ विवादास्पद ‘इंडियाज ग्रोइंग इनटॉलरेंस’ बयान को माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर प्रसारित कर रहे हैं। वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस करीना के बीते दिनों कुछ विवादित बयान भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे, जिसके बाद से हैशटैग #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड हो रहा है।
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चढ्ढा रिलीज से पहले हुई बॉयकाट