गुवाहाटी : आचार्य महाश्रमण की विदुषी शिष्या समणी निर्देशिका मधुर प्रज्ञा जी के पावन सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल गुवाहाटी द्वारा रूपांतरण थ्रू जैनिज्म के अंतर्गत प्रतिक्रमण कार्यशाला का आयोजन अध्यक्ष मंजू भंसाली की अध्यक्षता में तेरापंथ धर्म स्थल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ। महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण का सगांन किया गया। समणी निर्देशिका मधुर प्रज्ञा ने महिला मंडल की बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रतिक्रमण कार्यशाला आयोजित की गई है। प्रतिक्रमण का अर्थ है वापस लौटना, यानी मुडक़र देखना कि जो गलतियां हुई है उसकी हम आलोचना करें। प्रतिक्रमण एक ऐसा दर्पण है जिसमे व्यक्ति इसमें अपने स्वरूप को देख सकता है। यदि प्रतिदिन प्रतिक्रमण किया जाए तो व्यक्ति बहुत सारी बुराइयों से बच सकता है। कार्यक्रम का कुशल संचालन मीना बैद ने प्रतिक्रमण पर प्रकाश डालते हुए किया। अध्यक्ष मंजू भंसाली ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। भाइयों एवं बहनों की सराहनीय उपस्थिति से यह कार्यक्रम सफल हुआ। इस आशय की जानकारी प्रचार प्रसार मंत्री श्वेता सिंधी ने दी।