आंवला को आयुर्वेद में एक खास खाद्य पदार्थ माना गया है। विटामिन सी से भरपूर यह खट्टा फल विभिन्न पोषक तत्वों का भंडार है। इसका कई तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। कई लोग इसे सूखा या कच्चा खाना पसंद करते हैं, तो कई इसका रस पीना पसंद करते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार का मानना है कि उनकी सेहत का राज भी आंवला जूस है। उन्होंने बताया है कि उनके दिन की 20 एमएल जूस के साथ होती है। रोजाना आंवला का सेवन क्यों करना चाहिए? डॉक्टर ने बताया कि यह मेरे थायराइड को कंट्रोल करने में मदद करता है और बालों के झडऩे को रोकता है। इतना ही नहीं, यह बालों को समय से पहले सफेद होने से भी बचाता है। यह एसिडिटी, मुहांसे, डल स्किन, थकान, कब्ज, एसिडिटी, ब्लोटिंग या किसी अन्य गैस्ट्रिक समस्या में भी मदद करता है। चलिए जानते हैं कि रोजाना आंवला जूस पीने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं। डॉक्टर के अनुसार, आंवला पाचन में सुधार करता है और हाई ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है। यही वजह है कि यह दिल के लिए बेहतर है। यह प्रतिरक्षा में सुधार करता है। साथ ही वजन कम करने और बनाए रखने में मदद करता है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आपको रोजाना आंवला जूस पीना चाहिए।