गुवाहाटी : वर्ष 1977 में स्थापित टैक्स बार एसोसिएशन, गुवाहाटी ने अपने अस्तित्व के 45 वर्ष पूरे कर लिए हैं। एसोसिएशन का 45वां स्थापना दिवस गत रविवार को असम माहेश्वरी भवन, छत्रीबाड़ी, गुवाहाटी में एसोसिएशन के सदस्यों अपने परिवार के सदस्यों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए गोपाल सिंघानिया ने सदस्यों का स्वागत किया और अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। उसके बाद संस्थापक सदस्यों, पूर्व अध्यक्षों और पूर्व सचिवों को एसोसिएशन में उनके योगदान के लिए फूलाम गमोछा और प्रतीक चिह्न से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्थापक सदस्य एडवोकेट राज कुमार काबरा, पूर्व अध्यक्ष सीए भंवरलाल पुरोहित समेत अन्य मौजूद रहे। एसोसिएशन ने तीन समूहों के बीच भारतीय स्वतंत्रता के 75 गौरवशाली वर्ष विषय पर एक ऑनलाइन ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की थी। ग्रुप बी में श्रीमती प्रियंका चोपड़ा और श्रीमती रंजीता सिंघानिया ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। ग्रुप सी में मिस नाम्या सिंघानिया, मिस ख्याति गुप्ता और मास्टर ऋतिक शर्मा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार हासिल किया। ग्रुप डी में श्रीमती भाग्यश्री चोपड़ा, निकिता कुमारी और कुशाग्र शर्मा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार हासिल किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर छोटे बच्चों के लिए एक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की जिसमें मास्टर अगस्त्य चोपड़ा, मिस धन्वी रजक और मिस जियांशी चोपड़ा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। सभी ने व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अध्यक्ष सीए गोपाल सिंघानिया को धन्यवाद दिया। स्थापना दिवस समारोह समिति में अध्यक्ष सीए गोपाल सिंघानिया, कोषाध्यक्ष एडवोकेट ब्रजेश शर्मा और सीएस चंद्रशेखर शर्मा शामिल थे। इस अवसर पर दो दिवसीय नि:शुल्क कोविड-19 टीकाकरण शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 550 लोगों को टीका लगाया गया।