गुवाहाटी: सर्व हिन्दुस्तानी युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर सिंह ने लोकप्रिय समाजसेवी संजय सिंह को सर्व हिन्दुस्तानी युवा परिषद का राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत किया है। राष्ट्रीय संरक्षक बनने के बाद संजय सिंह ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसपर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा और संगठन को पूरे देश में मजबूत करने के लिए काम करूंगा। राष्ट्रीय संरक्षक बनाए जाने के बाद संजय सिंह को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर सिंह, सर्व हिन्दुस्तानी युवा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव सागर मिश्रा, कृष्णा पांडेय, बिनोद सहनी, सर्व हिन्दुस्तानी युवा परिषद के राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार सुभाष गुप्ता, मुकेश कुमार साह, महेश साह, बरपेटा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, मनोज सिंह, नलबाड़ी जिला अध्यक्ष बिनोद सिंह, मुकेश शर्मा, दिलीप बासफोर, मोधारी कामत, छोटू, राजू बासफोर, सुनील सिंह, सुनील महतो,बिहार सारण जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, सारण निवासी सहियुप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनू सिंह पटेल, उमेश सिंह, नलबाड़ी। सभापति विनोद कुमार सिंह, उप सभापति चंद्रशेखर गुप्ता, सचिव उमेश कुमार शर्मा सहित समस्त सर्व हिंदुस्तानी युवा परिषद नलबाड़ी जिले के कार्यकर्ता गण शामिल हैं।