मालीगांव: पूर्वोत्तर सीमा रेल ने सिलचर-फाइडिंग-सिलचर, गुवाहाटी- लांगटिंग-गुवाहाटी, गुवाहाटी - देवघर - गुवाहाटी और सियालदह-न्यू जलपाईगुड़ी-सियालदह स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं को जारी रखने का निर्णय लिया है। विशेष ट्रेन संख्या 05616 (सिलचर-फाइडिंग), सिलचर से प्रतिदिन 07:20 बजे रवाना होगी और फाइडिंग 12:50 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 05615 (फाइडिंग-सिलचर), फाइडिंग से प्रतिदिन 14:20 बजे रवाना होगी और सिलचर 20:30 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन 15 जुलाई से 21 जुलाई, 2022 तक चलेगी। विशेष ट्रेन में 11 कोच होंगे। इसमें 04 शयनयान कोच, 02 नॉन-एसी चेयर कार, 03 जनरल सीटिंग और 02 लगेज कम गार्ड वैन होंगे। विशेष ट्रेन संख्या 05611 (गुवाहाटी-लांगटिंग), गुवाहाटी से प्रतिदिन (शनिवार छोडक़र) 08:15 बजे रवाना होगी और लांगटिंग 12:45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 05612 (लांगटिंग-गुवाहाटी), लांगटिंग से प्रतिदिन (शनिवार छोडक़र) 14:05 बजे रवाना होगी और गुवाहाटी 20:00 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन 15 जुलाई से 21 जुलाई, 2022 तक चलेगी। स्पेशल ट्रेन में 07 कोच होंगे। 06 जनरल सीटिंग और 01 लगेज कम गार्ड वैन होंगे। विशेष ट्रेन संख्या 05626 (गुवाहाटी-देवघर), 17 जुलाई, 2022 को गुवाहाटी से 08:30 बजे रवाना होगी और 18 जुलाई, 2022 को 07:00 बजे देवघर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 05625 (देवघर-गुवाहाटी स्पेशल), 18 जुलाई, 2022 को देवघर से 19:30 बजे रवाना होगी और 19 जुलाई, 2022 को 16:05 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में 23 कोच होंगे। इसमें 04 एसी थ्री टीयर कोच, 01 एसी टू टीयर कोच, 13 स्लीपर क्लास कोच, 02 जनरल सीटिंग, 01 पेंट्री कार, 01 लगेज कम गार्ड वैन और 01 जनरल सेकेंड क्लास लगेज वैन होंगे। विशेष ट्रेन संख्या 03129 (सियालदह- न्यू जलपाईगुड़ी), सियालदह से दो ट्रिपों के लिए 21 और 28 जुलाई, 2022 (गुरुवार) को 23:10 बजे रवाना होगी और न्यू जलपाईगुड़ी शुक्रवार को 10:10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 03130 (न्यू जलपाईगुड़ी- सियालदह), न्यू जलपाईगुड़ी से दो ट्रिपों के लिए 22 और 29 जुलाई, 2022 (शुक्रवार) को 12:35 बजे रवाना होगी और सियालदह उसी दिन 23:20 बजे पहुंचेगी। विशेष ट्रेन में 20 कोच होंगे। इसमें 06 एसी थ्री टीयर कोच, 10 शयनयान कोच, 02 जनरल सीटिंग और 02 जनरल सेकंड क्लास लगेज वैन होंगे। ये स्पेशल ट्रेनें गर्मियों की भीड़ से राहत देने में मदद करेंगी।