ग्वालपाड़ा जिले में अवस्थित 152वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं वनविभाग ग्वालपाड़ा द्वारा दहिकाटा क्षेत्र, ग्वालपाड़ा में पौधारोपण अभियान चलाया, जिसका शुभारंभ देव शंकर मिश्र, कमांडेंट-152 बटालियन व जितेंद्र कुमार (आईएफएस) डीएफओ, ग्वालपाड़ा द्वारा बुकुल का पौधा लगा कर किया गया। इस अभियान में 152वीं वाहिनी एवं वन विभाग ग्वालपाड़ा के साथ दहिकाटा ग्राम के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों सहित स्थानीय नागरिकों ने उत्सुकता के साथ भाग लेकर पौधारोपण किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजाति के कुल 2000 पौधे लगाकर बढ़ते पर्यावरण खतरे को नियंत्रित करने की दिशा में कार्य किया है। इस अवसर पर देव शंकर मिश्र ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में किया गया पौधारोपण संरक्षित रखे जाने से समय पर अपने वास्तविक स्वरूप को पा लेता है जो हमारे क्षेत्र को हरा भरा बनाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने इस मौसम में 10000 पौधारोपण का जो लक्ष्य निर्धारित किया है जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। साथ ही वनों में लगातार हो रही कमी पर नियंत्रण पाने का पूरा प्रयास रहेगा जिससे वन्य प्राणियों को अपने भोजन एवं आवास की उपलब्धता हासिल होगी। श्री मिश्र ने संबोधन के दौरान दहिकाटा ग्राम के स्थानीय नागरिकों को इसी प्रकार वृक्षारोपण कर अपने आसपास के क्षेत्र को हराभरा बनाए रखने हेतु प्रेरित किया व धन्यवाद व्यक्त किया। 152 वाहिनी सीआरपीएफ आने वाले समय में भी लगातार पौधारोपण के लिए प्रयासरत है और अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण किया जाएगा। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान देव शंकर मिश्र कमांडेंट-152 बटा सीआरपीएफ के साथ जितेंद्र कुमार (आईएफएस)डीएफओ, ग्वालपाड़ा, श्रीमती सुनीता शर्मा सहा. कमां., जगन्नाथ अग्रवाला रेंजर (ग्वालपाड़ा), वन विभाग के वनरक्षक, लोबो पटगिरी प्रेसिडेंट (दहिकाटा ग्राम), उपेन्द्र नाथ बेहरा (इंस्पेक्टर), वाहिनी के सभी अधिनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।