गुवाहाटी : छत्रीबाड़ी स्थित माहेश्वरी भवन में सामाजिक कार्यों में अग्रणी  माहेश्वरी महिला समिति के तत्वाधान में  दो दिवसीय राखी मेले का शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि  नीरू काबरा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा मेले का आयोजन महिला सशक्तिकरण का एक बहुत ही सुंदर प्रयास ह॥ कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक अध्यक्ष मंजू सोनी के स्वागत उद्बोधन से हुआ। संयोजिका  संगीता काबरा ने सभी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष नवल किशोर सारडा, उपाध्यक्ष  कुशल काबरा, कोषाध्यक्ष प्रभात चांडक, सह सचिव बनवारीलाल बिड़ला, पूर्व अध्यक्ष राज कुमार सोमानी,  मधुसूदन चरखा, बनवारी सारडा, राष्ट्रीय पत्रिका अध्यक्षा सरला काबरा, पूर्व अध्यक्ष आभा लड्ढा आदि ने समिति को मेले की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। सह संयोजिका रितु बिहानी ने मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत किया। समिति द्वारा मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया।  सचिव वर्षा सोमानी ने कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन दिया। जनसंपर्क अधिकारी मधुलिका चांडक ने बताया कि मेले से होने वाली आय का खर्च समिति सामाजिक कार्यों में करती है। मामस की निवर्तमान अध्यक्ष मंजू बागड़ी कोषाध्यक्ष वंदना बिहानी, सह सचिव मीनाक्षी मिमानी, पार्वती बिड़ला, बबीता सारड़ा,  शोभा लड्ढा आदि सदस्याएं मौजूद थीं।