गुवाहाटी : आज इस्लाम धर्मावलंबी राज्यवासी  ईद-उल-अजहा का त्यौहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया। आज सुबह रविवार को लोगों ने विभिन्न ईदगाह व मस्जिद में पहुंचे। नमाज अता करने वालों में बच्चों के साथ बुजुर्ग भी शामिल थे। सभी लोगों ने नए-नए कुर्ता-पजामा के साथ माथे पर टोपी लगाकर अपने-अपने अंचल के ईदगाह तथा मस्जिद में नमाज अता की। जिससे ईदगाह के साथ मस्जिद में  रौनक व खुशियां दिखाई दी। दो साल के कोरोना संक्रमण के चलते नगरवासी  सार्वजनिक रूप से नमाज का आयोजन नहीं हो पाया था। परंतु दो साले के बाद नगर के माछखोवा स्थित ईदगाह मैदान, गुवाहाटी क्लब स्थित बुढ़ा जामे मस्जिद, इस्लामपुर स्थित हाजी मुसाफिर खाना ईदगाह माछखोवा, आठगांव कब्रिस्तान मस्जिद कंपाऊंड तथा सिजूबारी, हातीगांंव आदि नमाज स्थलों पर एक साथ एकत्रित हुए, इसके साथ  सुबह 8.30 बजे स्थानिय इमाम ने सभी को नमाज पढ़वाया।  इसके साथ ही सभी ने नमाज अता कर अमन, चैन व सलामती की दुआ मांगी। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। इस अवसर पर सभी इस्लाम धर्मावलंबियों ने दोस्तों, रिश्तेदारों एवं पड़ोसियों के साथ ईद की खुशियां बांटी। अंजुमन मिल्लत ए इस्लामिया गुवाहाटी के सदस्य  मोहम्मद सैमुदीन मंसूरी (मुखियाजी) ने  बताया कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सादगीपूर्ण तरिके से अपने परिवार के सदस्यों के साथ मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज अता किए।  कोराना महामारी  की वजहों से गुवाहाटी में दो सालों से मस्जिदों व ईदगाहों में नमाजें नहीं पढ़ी गई थी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से निजात पाने  व सभी समुदायों के बीच सौहाद्र्रपूर्ण वातावरण बना रहे और देश में अमन-चैन कायम रहे, इसके लिए दुआ मांगी गई।