गुवाहाटीः गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु वृहद् पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 7 जुलाई 2022 को मुख्यालय- 175 बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा कमाण्डेंट सुभाष चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में रानी हाईस्कूल, रानी के प्रांगण में 157 नग विभिन्न प्रकार के पौधे जैसे नीम, अर्जुन, जामुन, आंवला, अमरूद, भोमोरा, कृष्णचुडा एवं राधाचुड़ा इत्यादी पौधे लगाएं गए। इस दौरान 175. बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के रवी श्रीवास्तव, उप कमाण्डेंट, अब्दुल रहीम, उप कमाण्डेंट, डॉ. अनिल कुमार ठाकुर एवं अन्य जवानों के साथ-साथ वन विभाग, रानी के फॉरेस्ट रेंज अधिकारी जयन्ता गोस्वामी एवं उनके अन्य सहकारी भी मौजूद रहे। इसके साथ 175 बटालियन के विभिन्न समवायों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर अबतक लगभग 3500 पौधों का रोपण किया गया है। पौधारोपण के उपरांत कमाण्डेंट सुभाष चन्द्र शर्मा ने बताया कि पौधारोपण करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है, जो आने वाली पीढ़ियों को भी लाभान्वित करेगा। पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने तथा इसकी देख-भाल घर के बच्चों की तरह करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया।
175 बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने वन विभाग, रानी के साथ किया संयुक्त पौधारोपण
