गुवाहाटीः लायंस क्लब गुवाहाटी ग्रेटर ने आज 3 जुलाई (रविवार) को पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने की तरफ एक कदम बढ़ाते हुए निजोन ट्यूबस, पश्चिम बड़ागांव में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के संयोजक लायन नारायण अग्रवाल रहे। क्लब की अध्यक्ष लायन बेला नाउका ने 50 वृक्षों के सहयोग के लिए लायन नारायण अग्रवाल एवं लायन ममता अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला पर्यावरण चेयर पर्सन लायन दरस माथुर सहित काफी संख्या में क्लब के सदस्यों की सराहनीय उपस्थिति रही। यह जानकारी क्लब के प्रवक्ता लायन रतन खाखोलिया ने दी। कार्यक्रम में जिला पर्यावरण चेयर पर्सन लायन दरस माथुर सहित काफी संख्या में क्लब के सदस्यों की सराहनीय उपस्थिति रही। यह जानकारी क्लब के प्रवक्ता लायन रतन खाखोलिया ने दी।
लायंस क्लब, गुवाहाटी ग्रेटर का हरित क्रांति कार्यक्रम