गुवाहाटी: पलटन बाजार स्थित कल्याण आश्रम के प्रांगण में मातृ-पितृ सेवा परिवार ने अपने तीसरे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 15 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्य संपन्न करवाया। जिसमें ढेकियाजुली कल्याण आश्रम के सदस्यों के सहयोग से जनजाति युवक-युवतियों को प्रेरित कर गुवाहाटी लाया गया एवं वैदिक विधान से उनका विवाह कार्य संपन्न कर उन्हें सामाजिक मान्यता दी गई। इससे पहले मातृ-पितृ सेवा परिवार की सदस्याओं एवं कल्याण आश्रम के पदाधिकारियों ने भारत माता के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विवाह कार्य में मातृ-पितृ सेवा परिवार की सदस्यों ने मांगलिक गीत भी गाए एवं विवाह के पश्चात नव दंपति को वस्त्र व अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री भी उपहार के रूप में दी गई। जिनमें गद्दे, रजाई बेडशीट ,तकिया, साड़ी,कुर्ता पैजामा, बर्तन ,प्रेशर क्रूकर व प्रसाधन की सामग्री के अलावा अन्य कई सामग्रियां उपलब्ध करवाई गई। प्रत्येक नव दंपति जोड़ी को मातृ-पितृ सेवा परिवार की एक-एक सदस्याओं ने प्रायोजित कर उनका कन्यादान अपने हाथों से किया। उल्लेखनीय है कि मातृ पितृ सेवा परिवार गत 3 वर्षों से कई धार्मिक व सामाजिक कार्य करती आ रही है। इस दौरान कल्याण आश्रम की प्रांतीय उपाध्यक्षा ज्योत्सना पेगु, प्रान्तीय सह सचिव नित्य रंजन दोलै एवं मदन मोहन मल्ल, प्रान्तीय संगठन सचिव मोहन भगत, महानगर समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुशील सराफ, महानगर समिति के अध्यक्ष बाबूलाल श्रीमाल, सचिव प्रेम चंद खज़़ांची, कार्यालय प्रमुख सहदेव शाह, महानगर महिला समिति की पूर्व अध्यक्षा संतोष मूंदड़ा, पुष्पा खेमका, वर्तमान अध्यक्ष आभा लड्ढा, उपाध्यक्षा संगीता सिपानी, मंत्राणी सुनीता लडिया, हेरीटेज फ़ाउंडेशन के संगठन सचिव केदार नाथ व कल्याण आश्रम के प्रचार सचिव संपत मिश्र के अलावा अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।